भजन
प्रेम भक्ति से मिलकर पुकारो,
भोले बाबा हमारे मिलेंगे,
तन में भस्मी भभुति रमाये,
नाग गर्दन में धारे मिलेंगे ॥
वो हैं दाता जगत है भिखारी,
सब हैं उनके चरण के पुजारी,
उनकी चौखट पे ये दुनिया वाले,
अपनी झोली पसारे मिलेंगे ॥
उनको चाहिए न मिष्ठान मेवा,
ना वो चाहे किसी की भी सेवा,
उनको चाहे अगर कोई पाना,
भक्ति रस के सहारे मिलेंगे ॥
जिसने सच्चे है दिल से पुकारा,
उनको देते हैं भोले सहारा,
अपने भक्तों की नैय्या भंवर से,
‘लक्खा’ करते किनारे मिलेंगे ॥
राम के भेष में वो ही आए,
कृष्ण बनकर के लीला रचाये,
उनकी माया को ‘शर्मा’ क्या जाने,
वो कई रूप धारे मिलेंगे ॥




Hello there! Do you use Twitter? I’d like to follow you if that would be ok. I’m undoubtedly enjoying your blog and look forward to new posts.
Wonderful web site. Plenty of helpful information here. I am sending it to a few friends ans additionally sharing in delicious. And obviously, thanks in your sweat!
Thanks for any other informative website. The place else could I am getting that type of info written in such a perfect method? I’ve a project that I am simply now running on, and I’ve been on the look out for such info.