प्रीत मे पूजे नाम तुम्हारा – भजन – Preet Main Puje Naam Tumhara

प्रीत मे पूजे नाम तुम्हारा – भजन – Preet Main Puje Naam Tumhara

भजन

प्रीत मे पूजे नाम तुम्हारा,
गणपति जगत खिवैया,
शिव नँदन अब आज हमारी,
पार लगाना नैय्या,
जय गौरी के लाला ॥

खजराना मे आन बिराजे,
ये मेरे गणराज रे,
रिद्धि सिद्धि के दाता देखो,
ये मेरे महराज रे,
तुम हि दिन बंधु दुख हरता,
तुम ही सर्व जगत के कर्ता,
आन विराजौ बिछी हुई है,
आशाओं की छैया,
शिव नँदन अब आज हमारी,
पार लगाना नैय्या,
जय गौरी के लाला ॥

लेकर द्वार तुम्हारे आये,
ये फूलों की माला,
देखो हमको भूल ना जाना,
तु सबका रखवाला,
तुमहि दिन बंधु दुख हरता,
तुम ही सर्व जगत के कर्ता,
आन विराजौ बिछी हुई है,
आशाओं की छैया,
शिव नँदन अब आज हमारी,
पार लगाना नैय्या,
जय गौरी के लाला ॥

भक्ति का ज्ञान देदे हमको,
शक्ति की इक्छा देदे,
नस नस मे हो प्रेम भावना,
ऐसी इच्छा दे दे,
तुमहि दिन बंधु दुख हरता,
तुम ही सर्व जगत के कर्ता,
आन विराजौ बिछी हुई है,
आशाओं की छैया,
शिव नँदन अब आज हमारी,
पार लगाना नैय्या,
जय गौरी के लाला ॥

प्रीत मे पूजे नाम तुम्हारा,
गणपति जगत खिवैया,
शिव नँदन अब आज हमारी,
पार लगाना नैय्या,
जय गौरी के लाला ॥

One Reply to “प्रीत मे पूजे नाम तुम्हारा – भजन – Preet Main Puje Naam Tumhara”

  1. Các giấy phép này cũng yêu cầu 888SLOT phải thực hiện các biện pháp bảo vệ người chơi, như bảo mật thông tin cá nhân, chống gian lận, và đảm bảo công bằng trong trò chơi. Điều này giúp người chơi yên tâm hơn khi tham gia cá cược tại nhà cái. TONY12-24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *