हमारे हैं श्री गुरुदेव, हमें किस बात की चिंता – भजन – Hamare Hain Shri Gurudev Humen Kis Bat Ki Chinta

हमारे हैं श्री गुरुदेव, हमें किस बात की चिंता – भजन – Hamare Hain Shri Gurudev Humen Kis Bat Ki Chinta

भजन

हमारे हैं श्री गुरुदेव,
हमें किस बात की चिंता,
हमारे साथ हैं गुरुदेव,
हमें किस बात की चिंता ।

चरण में रख दिया जब माथ,
हमें किस बात की चिंता ॥
मेरे स्वामी को रहती है,
मेरी हर बात की चिंता ।
मेरे बाबा को रहती है,
मेरी हर बात की चिंता ॥

किया करते हो तुम दिन रात,
क्यूँ बिन बात की चिंता ।
रहे हर स्वांस में भगवन,
तेरे इक नाम की चिंता ॥

हुई इस दास पर कृपा,
बनाया दास प्रभु अपना ।
उन्ही के हाथों में जब हाथ,
हमे किस बात की चिंता ॥

हमारे हैं श्री गुरुदेव,
हमें किस बात की चिंता,
हमारे साथ हैं गुरुदेव,
हमें किस बात की चिंता ।

गुरुदेव तुम्हारी जय होवे ।
मेरे बाबा तुम्हारी जय होवे ॥

One Reply to “हमारे हैं श्री गुरुदेव, हमें किस बात की चिंता – भजन – Hamare Hain Shri Gurudev Humen Kis Bat Ki Chinta”

  1. This is the right blog for anyone who wants to find out about this topic. You realize so much its almost hard to argue with you (not that I actually would want…HaHa). You definitely put a new spin on a topic thats been written about for years. Great stuff, just great!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *