ये चमक ये दमक भजन Lyrics in Hindi – पूरा भजन पढ़ें

ये चमक ये दमक भजन Lyrics in Hindi – पूरा भजन पढ़ें

भक्ति संगीत हमारे मन को शांति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। ऐसे ही लोकप्रिय भजनों में से एक है “ये चमक ये दमक” भजन, जिसे भक्त बड़े प्रेम और श्रद्धा से गाते हैं। इस भजन के शब्द भगवान के प्रति समर्पण, विश्वास और प्रेम को बहुत सुंदर तरीके से व्यक्त करते हैं।

यह भजन अक्सर मंदिरों, सत्संग, जागरण और भजन संध्या में गाया जाता है। इसकी मधुर धुन और भावपूर्ण बोल सुनकर भक्त भाव-विभोर हो जाते हैं। यही कारण है कि यह भजन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

अगर आप ये चमक ये दमक भजन lyrics in Hindi ढूंढ रहे हैं, तो इस पोस्ट में आपको पूरा भजन, आसान शब्दों में अर्थ और इसकी खास जानकारी मिलेगी। अंत तक जरूर पढ़ें और भक्ति रस का आनंद लें।

Lyrics हिंदी में

ये चमक ये दमक,
फूलवन मा महक,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन,
चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है ॥

मेरे सुख दुःख की रखते हो खबर,
मेरे सर पर साया तुम्हारा है,
मेरी नैया के खेवनहार तुम्ही,
मेरा बेड़ा पार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥

मैं तो भूल गयी कुछ भी कहना,
तोरी प्रीत में रोवत है नैना,
रग रग में बसी है प्रीत तोरी,
अखियन में खुमार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥

मेरा दिल ले लो मेरी जा ले लो,
मेरा तन ले लो मेरा मन ले लो,
मेरे इश्क को निस्बत है तुमसे,
जीवन श्रृंगार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥

मैं तो भूल गयी सब सुख चैना,
मोरे जबसे लडे तुम संग नैना,
मोरी नस नस में है प्रीत तोरी,
मेरा सब आधार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥

मेरा कोई नहीं है दुनिया में,
मेरा तौल करार तुम्हई से है,
मैं कहाँ जाकर सौदा बेचूं,
मेरा सब व्यापार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
BhaktiBharat Lyrics

ये चमक ये दमक,
फूलवन मा महक,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन,
चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है ॥
– पं. सुधीर व्यास जी।

One Reply to “ये चमक ये दमक भजन Lyrics in Hindi – पूरा भजन पढ़ें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *